ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

सीएम नीतीश ने बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने बाद दिए अधिकारियों को निर्देश, आपदा और जल संसाधन विभाग को अलर्ट पर रखा

PATNA : बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद बाढ़ के हालात बन गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद बाढ़ के हालात बन गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया. नीतीश कुमार ने सबसे पहले आरा से होकर बक्सर और उसके बाद पटना से बख्तियारपुर होते हुए मोकामा टाल क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री मुंगेर होते हुए भागलपुर विक्रमशिला सेतु और लौटने के क्रम में बेगूसराय, समस्तीपुर और वैशाली के इलाकों का जायजा लिया. 

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव कुमार हंस भी मौजूद थे. हवाई सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों आवश्यक निर्देश तो दिया ही साथ ही साथ आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने को कहा. 

इधर बाढ़ से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग ने कई तटबंधों पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू करा दिया है. वैशाली के महनार स्थित तटबंध पर मरम्मती का काम कराया गया है. इसके अलावा बख्तियारपुर के अथमलगोला स्थित रामनगर दियारा तटबंध और फतुहा स्थित तटबंध की मरम्मत भी कराई गई है. कोसी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुपौल स्थित पूर्वी तटबंध और नवगछिया के कहारपुर में तटबंध की मरम्मती कराई गई है. इसी तरह कमला बलान नदी क्षेत्र में भुतही बलान के दाएं और बाएं तटबंध को सुरक्षित करने के लिए भी सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं.