ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

जब सदन परिसर में कुत्ते को देख भड़के सीएम नीतीश, अधिकारियों से कहा- जल्द निकालें बाहर

PATNA: विधानमंडल के मानसून सत्र में सदन के अंदर तो चर्चा के दौरान खूब हंसी और ठहाके लग रहे हैं. पक्ष और विपक्षी सदस्य एक दूसरे पर चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते. लेकिन सोमवा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: विधानमंडल के मानसून सत्र में सदन के अंदर तो चर्चा के दौरान खूब हंसी और ठहाके लग रहे हैं. पक्ष और विपक्षी सदस्य एक दूसरे पर चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते. लेकिन सोमवार को सदन परिसर में एक ऐसा मौका आया जिसको लेकर व्यवस्था पर सवाल भी उठे, साथ ही चेहरे पर सबों के लिए कुछ पल के लिए मुस्कान भी आई. सदन परिसर में कुत्ता देख सीएम नाराज मामला सदन के बाहरी परिसर का है जब सीएम नीतीश कुमार कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा पहुंचे. परिसर पहुंचते ही सीएम को सदन परिसर में एक कुत्ता बेफिक्र होकर घूमता दिखाई दिया. हालांकि नगर निगम की लचर व्यवस्था के चलते आपको राजधानी पटना के कई इलाकों में ऐसे बेपरवाह कुत्ते आराम से घूमते, भौंकते नजर आएंगे जो कभी-कभी आम आदमियों के लिए काफी घातक हो जाते हैं. लेकिन सदन में आम आदमी की तो कोई बात ही नहीं है यहां तो बस खास लोगों का ही आना जाना होता है. सो सीएम इसे देख अधिकारियों पर भड़क गए और अधिकारियों को तुरंत इसे सदन से बाहर करने का निर्देश दिया. सीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार साथ ही सदन की लचर व्यवस्था के लिए उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. सीएम का आदेश मिलते ही पुलिस के जवान लगे कुत्ते को बाहर खदेड़ने. बाद में पुलिस जवानों ने किसी तरह कुत्ते को खदेड़कर सदन परिसर के बाहर निकाला गया. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता