ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

चिदंबरम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, एक बार फिर CBI पहुंची उनके घर, 10.30 बजे SC में होगी सुनवाई

DESK: पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. मंगलवार से ही चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. कल से ही ED और CBI उनके घर के चक्कर लगा र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. मंगलवार से ही चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. कल से ही ED और CBI उनके घर के चक्कर लगा रही है. सीबीआई की टीम एक बार फिर पी. चिदंबरम के घर पहुंच गई है. आज सुबह-सुबह सीबीआई की टीम पी. चिदंबरम के घर पहुंची. सीबीआई और ईडी कल रात से ही उनकी तलाश में है. वहीं चिदंबरम के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुबह 10.30 बजे सुनवाई होनी है. दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया लेकिन अदालत ने मंगलवार शाम मामले पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. क्या है पूरा मामला? पी. चिदंबरम पर INX मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए  रिश्वत लेने का आरोप है. इस केस में अभी तक चिदंबरम को कोर्ट से करीब दो दर्जन बार अंतरिम प्रोटेक्शन यानी गिरफ्तारी पर रोक की राहत मिली हुई है. ये मामला 2007 का है, जब चिदंबरम देश के वित्त मंत्री के पद पर थे. 2017 में CBI ने इस मामले में फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से मिली स्वीकृति में गड़बड़ी पर FIR दर्ज की. जबकि ED ने 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया. इस मामले में आईएनएक्स मीडिया की मालकिन और आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को इस केस में अप्रूवर बनाया गया और इसी साल उनका स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया गया. CBI के मुताबिक मुखर्जी ने गवाही दी कि उसने कार्ति चिदंबरम को 10 लाख रुपये दिए.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता