ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में बिहार पुलिस की भारी फजीहत, गार्ड ऑफ ऑनर में एक भी रायफल से नहीं चली गोली, CM के सामने हुआ वाकया

PATNA: नीतीश कुमार की बहादुर पुलिस ने आज पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान की भद्द पिटवा दी. राजकीय सम्मान के साथ हो रहे अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर देने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: नीतीश कुमार की बहादुर पुलिस ने आज पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान की भद्द पिटवा दी. राजकीय सम्मान के साथ हो रहे अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर देने आये पुलिस जवानों की रायफल से गोली ही नहीं चली. पुलिस के 22 में से 22 यानि सारे रायफल फुस्स हो गये. ये वाकया तब हुआ जब नीतीश कुमार खुद वहां मौजूद थे. पुलिस ने सरकार को शर्मसार किया दरअसल राज्य सरकार ने पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला लिया था. सुपौल के बलुवा में डॉ मिश्र के पैतृक गांव में आज दोपहर अंतिम संस्कार की रस्म हो रही थी. वहां सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान पुलिस जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देना था. राजकीय संस्कार के दौरान पुलिस जवान फायरिंग कर आखिरी सलामी देते हैं.  पुलिस के 22 जवान रायफल लेकर तैयार थे. लेकिन जैसे ही गोली चलाने की बारी आयी सारे रायफल फुस्स निकल गये. एक भी रायफल से गोली ही नहीं चली. वहां मौजूद नीतीश कुमार भी ये नजारा देखकर हैरान रह गये. राजद विधायक ने की जांच की मांग डॉ मिश्र के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद राजद विधायक यदुवंश यादव ने इसे डॉ मिश्र के साथ साथ पूरे बिहार का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिये. क्या नीतीश की यही पुलिस अपराधियों से लोगा लेगी.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता