ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सेक्स रैकेट : 48 घंटे से RJD MLAअरुण यादव का मोबाइल ऑफ, पुलिस के छूट रहे पसीने, वारंट लेने पहुंची कोर्ट

ARA : पटना और भोजपुर के चर्चित सेक्स रैकेट मामले में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. आरोपी राजद विधायक का पिछले 48 घंटे से मोबाइल स्विच ऑफ है. इधर पुलिस आरा सिविल कोर्ट में वारंट लेने पहु

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ARA : पटना और भोजपुर के चर्चित सेक्स रैकेट मामले में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. आरोपी राजद विधायक का पिछले 48 घंटे से मोबाइल स्विच ऑफ है. इधर पुलिस आरा सिविल कोर्ट में वारंट लेने पहुंची है. गुरुवार को कोर्ट बंद रहने के कारण पुलिस वारंट हासिल नहीं कर सकी थी. केस के आइओ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता पुलिस डायरी सौंप वारंट हासिल करने न्यायालय पहुंचे हैं. पुलिस पर बढ़ी दबिश, विधायक का मोबाइल बंद इस चर्चित देह व्यापार के मामले में विधायक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दबिश बढ़ गयी है. विधायक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम द्वारा पटना, लसाढ़ी, अगिआंव सहित कई उसके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. लेकिन विधायक कहां हैं. इसका कोई सुराग नहीं है. मामले की एसआईटी और डीआईयू टीम सकते में है. पुलिस मोबाइल सर्विलांस के सहारे भी विधायक को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. लेकिन विधायक का मोबाइल पिछले 48 घंटे से बंद बता रहा है. MLA के तीनों बॉडीगार्ड को एसपी ने किया क्लोज इससे पहले बुधवार को भी पुलिस ने विधायक अरुण यादव के पटना सचिवालय स्थित सरकारी आवास सहित उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दिन देर रात भोजपुर एसपी के आदेश पर विधायक के तीनों बॉडीगार्ड को क्लोज कर लिया गया. बता दें कि सेक्स रैकेट की पीड़ित किशोरी के कोर्ट में विधायक का नाम लिया है. जिसके बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. कोर्ट ने वारंट जारी करने से पहले पुलिस से डायरी की मांग की थी. जिसे लेकर केस के इनवेस्टिगेटिव ऑफिसर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता कोर्ट पहुंचे हैं.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता