ब्रेकिंग
24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासा24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासा

फरार विधायक अनंत सिंह जल्द करेंगे सरेंडर, कहा-भागा नहीं, आया हूं दोस्त को देखने

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वो अगले तीन-चार दिनों में वो सरेंडर कर देंगे. उन्होंने कहा कि वो भागे नहीं हैं बल्कि अपने दोस्त से मिलने आए हैं. अनंत सिंह ने ये सारी बातें ए

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वो अगले तीन-चार दिनों में वो सरेंडर कर देंगे. उन्होंने कहा कि वो भागे नहीं हैं बल्कि अपने दोस्त से मिलने आए हैं. अनंत सिंह ने ये सारी बातें एक वीडियो शेयर कर कही हैं. हालांकि जिस जगह से अनंत सिंह ने अपना वीडियो शेयर किया है उस जगह से गाड़ियों के हॉर्न और गाड़ियों के चलने की तेज आवाज आ रही है जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अनंत सिंह ने यह वीडियो किसी हाइवे के पास शूट कर भेजा है. उन्होंने कहा कि वो अगले तीन चार दिनों में लौटेंगे, और लौटने के बाद सबसे पहले वो अपने फ्लैट पर जाएंगे और फिर मीडिया से बातचीत कर वो सरेंडर कर देंगे. फरार अनंत सिंह ने कहा कि एक साजिश के तहत प्रशासन ने उनके घर पर खुद से हथियार रखकर उन्हें बेवजह फंसा दिया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बड़ी राजनीतिक साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सीएम से समय मांगा था लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वो बेगुनाह हैं और कहा कि उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है. पटना स्थित आवास से मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि छोटू सिंह उनके कुटुंब हैं. उन्होंने कहा कि छोटू सिंह उनके रिश्तेदार हैं लेकिन पुलिस उन्हें अपराधी बता रही है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता