ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल संचालन को लेकर एडवाजरी जारी, शिक्षा विभाग ने स्कूलों को हुए नुकसान का मांगा ब्योरा

PATNA : बिहार में बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों में सरकारी स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले में तैनात शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एडवाइजरी जा

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : बिहार में बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों में सरकारी स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले में तैनात शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक की तरफ से जो एडवाइजरी जारी की गई है उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उन स्कूलों के बारे में अविलंब रिपोर्ट भेजें जिनको बाढ़ के कारण नुकसान पहुंचा है। इसके लाभ है स्कूलों में पानी निकलने के बाद साफ सफाई और रसोई के बेहतर इंतजाम को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। परियोजना निदेशक ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि बाढ़ के समय स्कूलों में मौजूद बच्चों के पोषण और उनके रखरखाव में कोई कोताही नहीं बरती जाए।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता