ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लोगों की गाढ़ी कमाई ठग नन बैंकिंग कंपनी हुई फरार, 10 हजार लोगों से ठगे करोड़ों रुपए

NALANDA: जिले से एक नन बैंकिंग कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस कंपनी ने करीब 10 हजार लोगों के करोड़ों रुपए ठग लिए और अब लौटाने से इनकार कर रही है. अब इस मामले में पीड़ितों न

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: जिले से एक नन बैंकिंग कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस कंपनी ने करीब 10 हजार लोगों के करोड़ों रुपए ठग लिए और अब लौटाने से इनकार कर रही है. अब इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस से अपना रुपया वापस पाने के लिए कंपनी के खिलाफ शिकायत की है. बताया जा रहा है कि फ्रॉड कंपनी ने लोगों से करीब अरबों रुपए ठगे हैं. शहर के रांची रोड इलाके में स्थित पीनकॉन फाइनेंस लिमिटेड के नाम की इस कंपनी ने साल 2012 से 2014 के बीच लोगों को पांच सालों में रुपया दोगुना करने का लालच दिया. इस दौरान लोगों ने लाखों रुपए जमा किए. बाद में कंपनी के डायरेक्टर ने इसका नाम बदलकर पन्ना क्रेडिट कोऑपरेटिव कंपनी रख लिया और उसके नाम पर निवेश कराए. पहले तो लोगों का भरोसा जीतने के लिए इस कंपनी ने गरीब निवेशकों के कुछ रुपए लौटाए. बाद में लोगों का भरोसा जीतकर इस कंपनी के शातिर डायरेक्टर ने और भी कई लोगों से निवेश के नाम पर रुपए जमा कराए. लेकिन हजारों लोगों से रुपए ठगकर इस कंपनी के अधिकारी जून 2019 में ऑफिस बंद कर फरार हो गए. इस बात की जानकारी जब लोगों को मिली तो उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर से मुलाकात की लेकिन डायरेक्टर ने निवेशकों के साथ बदसलूकी की और उन्हें वहां से भगा दिया. अब कंपनी के फर्जीवाड़े से परेशान लोगों ने थक हार कर पुलिस से गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है. पुलिस ने लोगों की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता