ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

जब लहराएगा भारत का तिरंगा... तो झुका रहेगा पाकिस्तान का झंडा

DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तल्खी चरम पर दिख रही है। पाकिस्तान ने भारत के साथ ना केवल राजनयिक संबंध ख़त्म किए हैं बल्कि अब वह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तल्खी चरम पर दिख रही है। पाकिस्तान ने भारत के साथ ना केवल राजनयिक संबंध ख़त्म किए हैं बल्कि अब वह खुद को जम्मू कश्मीर का हिमायती दिखाने के लिए तरह-तरह की नाटक बाजी कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से नई पैंतरेबाजी 15 अगस्त को देखने को मिलेगी। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब देश का तिरंगा लहराएगा उस वक्त पाकिस्तान का झंडा आधा झुका रहेगा। पाकिस्तान के नियामक प्राधिकरण ने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के विरोध में यह फैसला लिया है। यही नहीं भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान ने अपने यहां चल रहे टीवी चैनलों को एक दिन के लिए ब्लैक एंड वाइट करने की सलाह दी है। धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान सदमे में है। भारत के खिलाफ उसकी एक नहीं चल रही बावजूद इसके उसने बकरीद को सादगी के साथ मनाने का फैसला किया है। पाकिस्तान ऐसा कर खुद को कश्मीर का हिमायती बताना चाह रहा है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता