ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / sports / पटना जिला क्रिकेट संघ को हाईटेक बनाने की तैयारी, बैठक में लिया गया...

पटना जिला क्रिकेट संघ को हाईटेक बनाने की तैयारी, बैठक में लिया गया फैसला, अब PDCA का होगा अपना वेबसाइट

05-Aug-2024 06:41 PM

By First Bihar

PATNA: पटना जिला क्रिकेट संघ (PDCA) अब हाईटेक होने जा रहा है। इसे हाईटैक करने का फैसला पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) के नवनिर्वाचित कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया है। पटना के बोरिग रोड में पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स स्थित  पीडीसीए के कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने की। 


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 अगस्त को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की होने वाले विशेष आम सभा और वार्षिक आमसभा की बैठक में सचिव राजेश कुमार पटना जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ  ही सारी क्रिकेट गतिविधि और चयन के लिए कमेटी बनाने के लिए कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने सचिव राजेश कुमार को अधिकृत कर दिया है। 


बैठक में हुए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए सचिव राजेश कुमार ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर गहन चर्चा व विचार विमर्श किया गया। पिछले सत्र में हुए लीग से लेकर खिलाड़ियों के चयन सारे मुद्दों पर सभी सदस्यों ने अपने राय विचार दिये। 


पीडीसीए का अपना वेबसाइट होगा

बैठक में फैसला लिया गया गया कि अब सबकुछ डिजीटल हो रहा है इसीलिए पीडीसीए को अब डिजीटल होना होगा। इसी के तहत निर्णय लिया गया कि संघ अपना वेबसाइट बनायेगा जिसकी लांचिंग सितंबर महीने में किया जायेगा। अब क्लबों को लीग खेलने के लिए मैनुअल फॉर्म भरने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अगले सीजन से लीग का फॉर्म ऑनलाइन भरा जायेगा। 


चार फॉर्मेट में पटना क्रिकेट लीग का आयोजन

अब पटना जिला क्रिकेट संघ चार फॉर्मेट में क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। तीन फॉर्मेट पुरुषों के लिए व 1 फॉर्मेट महिलाओं के लिए। पुरुषों के लिए सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग, ए डिवीजन क्रिकेट लीग और जूनियर डिवीजन क्रिकेटर लीग का आयोजन किया जायेगा। महिलाओं के लिए एक क्रिकेट लीग का आयोजन होगा।  


दुर्गापूजा के बाद घरेलू सत्र की शुरुआत

संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ अगले सत्र में अपने घरेलू सीजन की शुरुआत दुर्गापूजा के बाद कर देगा। इसके लिए सितंबर में सारे नोटिफिकेशन निकाल दिये जायेंगे। नये सत्र में घरेलू सीजन में कुछ नया करने पर विचार किया जा रहा है कि जो खिलाड़ियों की बेहतरी से जुड़ा रहेगा। 


अंपायर व स्कोरर का होगा सेमिनार

उन्होंने बताया कि जल्द ही पटना जिला क्रिकेट संघ अंपायरों व स्कोररों का सेमिनार आयोजित करेगा। इसका आयोजन गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के हॉल में होगा। इसमें भाग लेने के लिए फॉर्म 10 और 11 अगस्त को पटना जिला क्रिकेट संघ में 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए डॉ मुकेश कुमार सिंह को अधिकृत किया गया है।


खिलाड़ी नये सीजन की तैयारी में जुट जाए

उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त क्लब के अधिकारी व खिलाड़ी अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि अगले सीजन में वीमेंस क्रिकेट लीग को और बेहतर करने पर संघ का पूरा जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि वीमेंस क्रिकेट लीग में क्लबों की संख्या बढ़ेगी जिससे खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। कई स्कूल, क्लब व संस्थानों की टीमें वीमेंस क्रिकेट लीग खेलेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के विशेष ट्रेनिंग कैंप पर जोर दिया जायेगा ताकि बीसीए के घरेलू क्रिकेट में पटना के खिलाड़ियों का परफॉरमेंस टॉप पर रहे।