ब्रेकिंग न्यूज़

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Home / sports / बिहार में क्रिकेट की ऐसी दुर्गति: रणजी ट्रॉफी में लगातार तीसरा मैच बुरी...

बिहार में क्रिकेट की ऐसी दुर्गति: रणजी ट्रॉफी में लगातार तीसरा मैच बुरी तरह से हारा, एमपी ने पारी और 108 रनों से रौंदा

09-Nov-2024 08:02 PM

By First Bihar

PATNA: (Bihar Cricket News) बिहार में क्रिकेट की ऐसी दुर्गति हो रही है, जैसी पहले कभी नहीं हुई होगी. रणजी ट्रॉफी में बिहार को बुरी तरह से लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. मध्य प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 108 रनों से रौंद दिया. 


बता दें कि बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी पर पहले से ही खिलाड़ियों के सेलेक्शन में काफी गड़बड़ी करने का आरोप लगता रहा है. आरोप ये लगता रहा है कि उन्होंने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औऱ जय शाह का करीबी बताकर बिहार क्रिकेट संघ पर कब्जा कर रखा है. रणजी ट्रॉफी मैच में बिहार की ऐसी तैसी होने के बाद आरोप तेज हो गये हैं.


घर में मध्य प्रदेश से मिली ऐसी करारी हार

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गये मैच में शनिवार को मध्य प्रदेश ने बिहार को एक पारी एवं 108 रनों से हरा दिया. हरियाणा और कर्नाटक के बाद रणजी ट्रॉफी में बिहार को लगातार तीसरी करारी शिकस्त मिली है. मध्य प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 347 रन पर सिमट गई थी. फॉलोऑन खेलने उतरे मेजबानों के 161 रन पर सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. मध्य प्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा ने 240 रन बनाये और उन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया. 


हरियाणा औऱ कर्नाटक ने भी बुरी तरह हराया था

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में बिहार का ये तीसरा मैच था औऱ तीनों मैच में विपक्षी टीम ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया है. इस प्रतियोगिता में सबसे पहला मैच हरियाणा से हुआ था. रणजी ट्रॉफी के मैच तीन दिनों के होते हैं लेकिन हरियाणा की टीम ने बिहार को दो दिनों में ही एक पारी औऱ 43 रन से बुरी तरह हराया था. बिहार टीम की दो पारियां 78 और 133 रनों पर सिमट गयी थी.


इस प्रतियोगिता के दूसरे मैच में कर्नाटक की टीम ने बिहार को करारी शिकस्त दी थी. पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गये मैच में कर्नाटक की टीम ने बिहार को 8 विकेट से हराया था. बिहार की इज्जत उस मैच में बची, जो बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. पश्चिम बंगाल के खिलाफ बिहार का मैच पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होना था लेकिन बारिश औऱ गीले मैदान के कारण मैच को रद्द कर दिया गया था.


खिलाड़ियों के चयन में गड़बड़ी के गंभीर आरोप

बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष औऱ बीजेपी नेता राकेश तिवारी पर बेहद गंभीर आरोप लगते रहे हैं. क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने आरोप लगाया है कि पैसे लेकर बिहार टीम में दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों का चयन किया जाता है. स्थानीय खिलाड़ियों के सेलेक्शन में भी बड़े पैमाने पर गड़बडी की जाती है. राकेश तिवारी पर ये भी आरोप लगता रहा है कि उन्होंने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह औऱ आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का करीबी बताकर बिहार क्रिकेट संघ पर कब्जा कर रखा है. बिहार क्रिकेट एसोसियेशन में वित्तीय गड़बड़ी के भी कई आरोप लगे हैं. मामला पटना हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है.