पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी
03-Feb-2025 06:44 PM
By First Bihar
Tulsi Puja: सनातन शास्त्रों में तुलसी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस पौधे की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में अधिक वृद्धि होती है। रोजाना सुबह और शाम में तुलसी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से वास्तु संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।
अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो तुलसी के उपाय जरूर आजमाएं। इस आर्टिकल में बताए गए उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
अगर आप लंबे समय से धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना तुलसी माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। तुलसी के पौधे में जल दें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
दुख और संकट से मिलेगा छुटकारा
इसके अलावा जीवन के दुख और संकट को दूर करने के लिए तुलसी के उपाय भी कल्याणकारी साबित होते हैं। इस तरह की समस्या में सच्चे मन से तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। फल और मिठाई का भोग लगाएं। तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि टोटके को करने से मां तुलसी प्रसन्न होती हैं और जीवन के सभी तरह के दुख और संकट दूर होते हैं।
सभी मनोकामनाएं जल्द होंगी पूरी
इसके अलावा सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में 108 गांठ लगाकर उसे तुलसी के पौधे में बांधे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल
अगर आप वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो तुलसी पूजा के दौरान मां तुलसी को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इस टोटके को करने से वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।
पूजा के दौरान करें इस मंत्र का जप
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।