पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी
02-Feb-2025 06:33 PM
By First Bihar
Badrinath Dham: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यह घोषणा वसंत पंचमी के अवसर पर टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्री गणेश पूजन के साथ की गई।
राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर कपाट खोलने की तिथि घोषित की। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा।
स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा भी शुरु होगी। गाडू घड़ा यात्रा ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिम्मर गांव और पांडुकेश्वर आदि स्थानों पर प्रवास करते हुए 3 मई को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी।
4 मई को तिलों के तेल से भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिर प्रबंधक कमेटी दिनरात तैयारियों में जुटा है। वहीं सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।