बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल
06-Mar-2025 08:41 AM
By First Bihar
Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं। बाबा बागेश्वर के नाम से प्रचलित धीरेंद्र शास्त्री का यह बिहार दौरा ऐसे समय में होने वाला है जब बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। इस बीच उनके दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है। राजद के तरफ से पोस्टर लगाकर बाबा बागेश्वर का विरोध जताया गया है।
दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वैशाली आने वाले थे, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर बयानबाजी हो रही है. बुधवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री वैशाली में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इनका कार्यक्रम राघोपुर दियारा के जुरावनपुरा गांव में था। लेकिन अब वो गोपालगंज आने वाले हैं।
इसको लेकर गोपालगंज रामनगर श्री राम जानकी मठ के महंत हेमकांत देवाचार्य ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मठ में हर साल महायज्ञ का आयोजन होता है। पिछले साल की तरह इस साल भी श्रीराम जानकी मठ में महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार यहां आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हो रहा है।
उन्होंने बताया कि यज्ञ और हनुमत कथा के लिए करीब चार एकड़ में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पूजा पंडाल के साथ साथ साधु संतों के आश्रय स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है। वहीं भोजनालय और स्नानागार शौचालय आदि की व्यवस्था यज्ञ मंडप के बाहरी परिसर में की जा रही है। महंत हेमकांत ने बताया कि प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
आपको बताते चले कि, बाबा बागेश्वर गोपालगंज और बांका का दौरा तय है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे। इस बीच 9 तारीख को वे बांका भी जाएंगे। अभी तक की जानकारी के अनुसार, इन दो जिलों में कार्यक्रम तय है। उनके बिहार दौरे से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। विपक्ष के नेता इसे चुनावी एंगल से जोड़कर देख रहे हैं।