Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
13-Jul-2024 06:53 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार पत्थर पर कितना भी माथा पटक ले लेकिन मांग पूरी नहीं होने वाली है। हाजीपुर में खादी उद्योग के कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज कर दिया।
बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने वाले नेताओं को मांझी ने यह सलाह दी है कि पत्थर पर सिर नहीं पटके इसका कोई फायदा होने वाला नहीं है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग और इससे जुडी राजनितिक हलचल एक बार फिर से तेज होती दिख रही है। अपनी पुरानी राजनितिक मांग को लेकर जहां नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने हलचल तेज कर दी है, तो चिराग पासवान ने भी विशेष दर्जे की मांग का समर्थन कर दिया है.
लेकिन इन सबसे इतर बिहार में NDA के साथी जीतन राम मांझी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज कर दिया। बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने वाले नेताओ को मांझी ने यहां तक कह दिया कि बिहार को विशेष दर्जे की मांग करना पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। मांझी ने विशेष दर्जे की मांग करने वाले बिहारी नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि ये ठीक नहीं है।
हाजीपुर में खादी उद्योग के एक कार्यक्रम में पहुंचे जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज करते हुए कहा की बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग बेमानी है। मांझी ने साफ़ किया की नीति आयोग ने ये साफ़ कर दिया कि किसी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पत्थर पर सिर पटकने जैसा है इसलिए इस तरह की मांग करना उचित भी नहीं है।