ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल

Home / politics / विधानसभा में RJD का जोरदार हंगामा, मंत्री राम सूरत राय के इस्तीफे की...

विधानसभा में RJD का जोरदार हंगामा, मंत्री राम सूरत राय के इस्तीफे की मांग

13-Mar-2021 10:52 AM

PATNA : मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में आरजेडी के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन पोर्टिको में आरजेडी के विधायक के नारेबाजी करते हुए नजर आए हैं. शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में मंत्री के कैंपस से शराब बरामद होने के बाद नीतीश सरकार से रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह ही प्रेस वार्ता कर रामसूरत राय के मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मंत्री रामसूरत राय को बचाने के लिए नीतीश सरकार गंदा खेल खेल रही है. मंत्री रामसूरत राय के कैंपस में चल रहे स्कूल के प्रिंसिपल को शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि हकीकत यह है कि उसी ने पुलिस को शराब मिलने की सूचना दी थी.

तेजस्वी यादव के साथ स्कूल के हेड मास्टर अमरेंद्र कुशवाहा के भाई ने भी कई अहम खुलासे किए हैं. अमरेंद्र कुशवाहा के गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए उनके भाई ने कहा है कि मंत्री रामसूरत राय और उनके भाई को बचाने की कोशिश की जा रही है और उनके परिवार को डराया धमकाया जा रहा है. बिहार विधानसभा में आज रामसूरत राय के मसले पर सदन हंगामेदार होने की उम्मीद है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष ने तेवर दिखा दिए हैं.