ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / politics / विधानसभा की बैठक अनिश्चतकाल के लिए स्थगित, पहला सत्र खत्म

विधानसभा की बैठक अनिश्चतकाल के लिए स्थगित, पहला सत्र खत्म

27-Nov-2020 04:41 PM

PATNA : 17वीं विधानसभा के गठन के बाद शुरू हुआ पहला सत्र आज खत्म हो गया विधानसभा की बैठक आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस और उसे पास करने के साथ अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई.


23 नवंबर को बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हुआ था और आज यानी 27 नवंबर को यह खत्म हो गया. इस सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई साथ ही साथ प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने स्पीकर का चुनाव भी संपन्न कराया. सर्वसम्मति से स्पीकर का चुनाव नहीं हो सका लेकिन एनडीए के उम्मीदवार विजय सिन्हा ने जीत हासिल की. 26 नवंबर को संयुक्त सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में एनडीए सरकार की सारी योजना और नीतियों की चर्चा की लेकिन इस दौरान भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा.


आज सत्र के अंतिम दिन विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई और सरकार की तरफ से पेश किए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष ने संशोधन का प्रस्ताव दिया. सरकार के उत्तर के बाद धन्यवाद प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया और विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा के समापन संबोधन के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.