BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी
23-Apr-2024 12:08 PM
By First Bihar
PATNA : पूर्णिया की रैली में तेजस्वी यादव ने खुले मंच से लोगों से अपील की थी कि वे आरजेडी उम्मीदवार को अपना वोट दें। और अगर नहीं देते हैं तो भले ही एनडीए को वोट दे दें लेकिन किसी और को वोट न दें। तेजस्वी यादव के इस बयान का सीधा मतलब पप्पू यादव से जोड़कर निकाला जा रहा है। अब पप्पू यादव ने तेजस्वी पर इशारों ही इशारों में बड़ा हमला बोल दिया है।
पप्पू यादव ने कहा कि पत्थर पर छेनी और हथौड़ा चलता है तो वह मूर्ति बन जाती है। टिकोला पर नासमझ लोग जितना भी पत्थर फेंक दे वह मीठा ही फल देता है। काटना बिच्छू का काम होता है लेकिन संत का काम उसको माफ कर देना होता है। हम तो पैदा ही हुए हैं इंसानों की सेवा करने के लिए और उसके आंसू पोंछने के लिए। हम किसी को लूटने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। हमको किसी से माल नहीं चाहिए।
पप्पू यादव ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि इंडी गठबंधन और अधिक मजबूत हो। सीवान में शहाबुद्दीन के परिवार के साथ-साथ हम सभी जगह इंडिया गठबंधन में जाएंगे। हम अमेठी भी जाएंगे और रायबरेली भी जाएंगे। तेजस्वी को नसीहत देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग इतनी जल्दी अपना पेशेंस खो देते हैं वह लालू प्रसाद से सीखें।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने पिता से भी इतना नहीं सीख पाए। उन्होंने कहा कि कोई राजा है और कोई योद्धा है। लेकिन हमलोग रंक हैं। राजा के बारे में छोटी मुंह बड़ी बात नहीं कहनी चाहिए। वो लोग बड़े राजा हैं उनका कानून है, उनको लगता है कि जनता मूर्ख है और हम जो बोल देंगे, वही सही है। बता दें कि एक ही गठबंधन में होने के बावजूद कांग्रेस नेता पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्णिया सीट से आरजेडी की बीमा भारती के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।