ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / तेजस्वी की नाराजगी के शिकार बने IAS आनंद किशोर, नगर विकास विभाग के...

तेजस्वी की नाराजगी के शिकार बने IAS आनंद किशोर, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से चलता किये गये, एक और अहम विभाग के सचिव बदले

02-Mar-2023 09:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार में अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पसंद और नापसंद पर ट्रांसफर पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हो गया है. अब तक नीतीश कुमार अपनी मर्जी से अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग कर रहे थे. पहली दफे तेजस्वी यादव की नाराजगी के बाद उनके अधीन आने वाले नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को बदल दिया गया है।


राज्य सरकार ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात आनंद किशोर को विभाग से चलता कर दिया है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ही ये विभाग देख रहे हैं. गुरूवार की देर रात जारी सरकारी अधिसूचना में आनंद किशोर को नगर विकास विभाग से हटा दिया गया है. उन्हें पटना मेट्रो रेल के एमडी के प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है. आनंद किशोर अब सिर्फ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का काम देखेंगे।


राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अरुनीश चावला को नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया है. वे योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद् के सचिव, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के परियोजना निदेशक के साथ साथ प्रबंध निदेशक, पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड का भी काम देखेंगे।


बिहार सरकार ने बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के सचिव धर्मेन्द्र सिंह,  को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव का भी जिम्मा सौंपा है. वे प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड, और जॉच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. उधर, पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह- नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 


नाराज थे तेजस्वी

सरकारी सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर से नाराज थे. पिछले महीने हुई एक समीक्षा बैठक में उन्होंने आनंद किशोर के काम काज को लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी. हालांकि आनंद किशोर नीतीश कुमार के प्रिय अधिकारियों में शुमार किये जाते रहे हैं. लेकिन तेजस्वी यादव की नाराजगी उन पर भारी पड़ी. बिहार के सत्ता के गलियारे में हो रही चर्चा के मुताबिक धीरे धीरे तेजस्वी यादव ने विभागों पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है. महागठबंधन की सरकार बने 7 महीने होने को हैं. अब तक तेजस्वी यादव की ट्रांसफर पोस्टिंग में कोई भूमिका सामने नहीं आयी थी. लेकिन पहली दफे उनकी सिफारिश पर नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले आनंद किशोर पर गाज गिरी है.