ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / politics / नीतीश को भेजे लेटर का तेजस्वी ने दिया सबूत, बोले.. अब तो मुख्यमंत्री...

नीतीश को भेजे लेटर का तेजस्वी ने दिया सबूत, बोले.. अब तो मुख्यमंत्री सचिवालय भी थक चुका है

30-Sep-2021 08:09 AM

PATNA : बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा और उस पर नई सियासत पर देखने को मिल रही है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी की तरफ से लिखे गए पत्र को लेकर कल यानी बुधवार को जो टिप्पणी की थी इसके बाद तेजस्वी ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्राप्ति रसीद यानी एक्नॉलेजमेंट वाला पेज साझा किया है। तेजस्वी ने अपने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री सचिवालय भी थक चुका है तभी तो नेता प्रतिपक्ष के पत्र को मुख्यमंत्री के बाद से नहीं भेजता। 


तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर लिखा है...  लगता है मुख्यमंत्री जी ही नहीं बल्कि संपूर्ण मुख्यमंत्री सचिवालय भी थक चुका है जो नेता विरोधी दल के पत्र को भी अग्रेतर कार्रवाई के लिए CM को प्रेषित नहीं करते। दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में पत्र प्राप्ति की पावती सबके साथ सांझा कर रहा हूँ। एक प्रदेश के मुख्यमंत्री इतने अनजान, भ्रमित और अंधकार में कैसे रह सकते है कि नेता प्रतिपक्ष के जन सरोकार से जुड़े अति महत्वपूर्ण पत्र के बारे में सार्वजनिक रूप से कहते है कि उन्हें पत्र नहीं मिला? CM सचिवालय से दोपहर 12:15 बजे प्राप्त पत्र की Acknowledgment receipt आपके सामने है। मुख्यमंत्री जी, सर्वप्रथम अपने कार्यालय और सचिवालय की व्यवस्था को सुधारिए।

news image


इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को तेजस्वी के लेटर को लेकर टिप्पणी की थी किसने कहा था कि “हमको नहीं पता. मुझे पत्र लिखते ही कहां है वो तो मीडिया में ही आता है. हमको तो पत्रवा लिखेंगे तब न हम पढेंगे जी.” मुख्यमंत्री ने कहा-हम हाथ जोड़ कर कह रहे हैं. आप जब लेटर लिखियेगा हमको, तभी हम पढते हैं. अब ऐसे कहीं भेज दीजियेगा तो उसको हम कैसे पढ़ेंगे. हां, मीडिया में आ ही जाता है तो देख ही लेते हैं. नीतीश ने कहा कि तेजस्वी मीडिया के लिए पत्र लिखते हैं. हम आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कई पत्र लिखा है. तेजस्वी इसकी जानकारी खुद देते रहे हैं.