BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
30-Sep-2021 12:17 PM
PATNA : बिहार की सियासत पर धीरे-धीरे उपचुनाव का रंग चढ़ने लगा है। बिहार की 2 विधानसभा सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उपचुनाव हो रहा है। 30 अक्टूबर को वोटिंग की तारीख है ऐसे में सभी राजनीतिक दल अब अपने उम्मीदवारों के जरिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। तारापुर विधानसभा सीट पर जेडीयू का कब्जा रहा है। पिछली दफे जेडीयू के मेवालाल चौधरी ने आरजेडी उम्मीदवार दिव्या प्रकाश को शिकस्त दी थी। दिव्या प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी हैं। तारापुर विधानसभा सीट को लेकर अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन एक बात जो सामने आ रही है उसके मुताबिक जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश इस बार तरफ से आरजेडी की उम्मीदवार नहीं होंगी। दरअसल पार्टी सूत्रों के अंदर खाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक के उपचुनाव वाली इस सीट को तेजस्वी यादव हर हाल में जीतना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।
1 अक्टूबर को तारापुर विधानसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी होगी। 8 अक्टूबर तक के उम्मीदवारों को अपना नामांकन करना है। माना जा रहा है कि तारापुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा जेडीयू से चेहरा तय हो जाने के बाद करेंगे। दरअसल तेजस्वी यादव तारापुर सीट को लेकर बड़ी सधी हुई रणनीति के साथ काम कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो तेजस्वी इस बार नीतीश कुमार के सबसे सिर्फ वोट बैंक को ही साधने की तैयारी में हैं। नीतीश कुमार जिस लव-कुश समीकरण के बूते राजनीति करते हैं, उसी लव-कुश समीकरण को तेजस्वी इस बार तारापुर विधानसभा सीट पर चुनौती दे सकते हैं। तारापुर में कुशवाहा जाति से आने वाले वोटरों की तादाद सबसे ज्यादा है। यहां से लगातार इसी जाति के उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव इस बार यादव की बजाय किसी कुशवाहा को उम्मीदवार बना सकते हैं। एक बात जो पहले से तय है वह यह कि जेडीयू से उम्मीदवार कुशवाहा तबके से ही होगा। ऐसे में तेजस्वी यादव का मकसद यह है कि कुशवाहा वोटों में सेंधमारी कर यादव और बाकी जातियों का वोट गोलबंद किया जाए और जेडीयू को पटखनी दी जाए।
तेजस्वी यादव की टीम के थिंकटैंक माने जाने वाले नेता इस पर लगातार काम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री आलोक मेहता को इसके लिए एक खास जिम्मेदारी भी दी गई है। पार्टी अगर अपने उम्मीदवार का चेहरा सामने कर विरोधियों को चौंका दें तो इसमें बहुत अचरज की बात नहीं लेकिन फिलहाल आरजेडी अपने पत्ते नहीं खोलेगी। इंतजार जेडीयू के उम्मीदवार के सामने आने का हो रहा है जैसे ही जेडीयू का उम्मीदवार तय होगा, वैसे ही तेजस्वी अपना पत्ता खोल देंगे। चुनाव का नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन तेजस्वी हर हाल में इस चुनाव के अंदर सोच समझकर कदम आगे बढ़ा रहे हैं।