ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / politics / ताजापुर–बख्तियारपुर पुल का निर्माण 2024 तक होगा पूरा, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ...

ताजापुर–बख्तियारपुर पुल का निर्माण 2024 तक होगा पूरा, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ का पूजन

16-Apr-2022 08:01 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के अंदर आने वाले ताजपुर-बख्तियारपुर निर्माणाधीन पुल के पुनः कार्यारंभ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विधिवत् पूजन और नारियल फोड़कर पुनः कार्यारंभ किया। सीएम नीतीश को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के जरिए से बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर ग्रीन फील्ड गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट की जानकारी दी।


बताया गया कि इस प्रोजेक्ट की लंबाई 51.127 किलोमीटर है, जिसमें पुल की लंबाई 5.517 किलोमीटर है, जबकि एप्रोच रोड की लंबाई 45.810 किलोमीटर है। प्रजेंटेशन के दौरान नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिसंबर 2024 तक योजना पर काम पूरा कर लिया जाएगा।


प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि इस बंद पड़े प्रोजेक्ट की आज फिर से शुरुआत की जा रही है। पुनः कार्यारंभ की आज शुरुआत हो गई है। नीतीश ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण जल्द-से-जल्द पूरा करें ताकि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लोगों की संपर्कता और सुलभ हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून आने के पहले मिट्टी संबंधी कार्य तेजी से पूरा कर लिया जाए।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के पहले वैशाली ताजपुर- करजान पथ का हवाई सर्वेक्षण भी किया। कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधायक राजेश कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, BSRDCL के प्रबंध निदेशक शसंदीप पुद्गलकट्टी, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र ललन मोहन प्रसाद, पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के साथ साथ BSRDCL के अन्य अधिकारीगण, नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट भास्कर मूर्ति, वाइस प्रेसीडेंट दिवाकर राव, NECL के डीजीएम टी जोसेफ और अन्य मौजूद थे। संजय कुमार मुख्य महाप्रबंधक, प्रवीण चंद्र गुप्ता महाप्रबंधक , ब्रजसेन उपमहाप्रबंधक, अरुण कुमार उपमहाप्रबंधक, अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग हनुमान चौधरी भी उपस्थित थे।