ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / politics / Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, अजित पवार के...

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, अजित पवार के निधन के बाद ली शपथ

Sunetra Pawar: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एनसीपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब पार्टी के अहम फैसलों की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है।

31-Jan-2026 05:26 PM

By FIRST BIHAR

Sunetra Pawar: अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस नई जिम्मेदारी के साथ सुनेत्रा पवार के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वे महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।


इससे पहले पार्टी के विधायकों की बैठक में एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शोक प्रस्ताव पेश कर अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन छगन भुजबल ने किया। बैठक में मौजूद अन्य विधायकों ने भी सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने का समर्थन किया।


बैठक में दो प्रस्ताव रखे गए। पहला प्रस्ताव सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुने जाने से संबंधित था, जबकि दूसरा प्रस्ताव उन्हें पार्टी के सभी फैसले लेने का संवैधानिक अधिकार देने से जुड़ा था। दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार को पार्टी से जुड़े सभी अहम निर्णय लेने का अधिकार मिल गया।


दूसरी ओर, आज सुबह शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह की कोई जानकारी नहीं थी और इस संबंध में उनसे कोई चर्चा भी नहीं हुई। हालांकि, शरद पवार ने यह भी दावा किया कि 12 तारीख को दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एक साथ आ सकती हैं।


गौरतलब है कि अजित पवार के निधन के बाद दोनों एनसीपी के कई नेताओं ने पार्टी के विलय की इच्छा जाहिर की है। अब जब सुनेत्रा पवार को पार्टी नेता चुना जा चुका है, तो दोनों एनसीपी के विलय को लेकर अंतिम फैसला लेने का अधिकार भी उन्हीं के पास है। ऐसे में डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार क्या निर्णय लेंगी और क्या दोनों एनसीपी एक होंगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।