BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
14-Jan-2022 09:10 PM
PATNA : देश में राजनीतिक सरगर्मी भले ही उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी हुई हो लेकिन में बिहार में सियासत विधान परिषद चुनाव को लेकर दिख रही है। विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं और इसके लिए अपने अपने खेमे में सभी राजनीतिक दल मजबूत दावेदारों को करने में जुटे हुए हैं। आरजेडी में अपने सभी उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं लेकिन मुजफ्फरपुर के इलाके से विधान परिषद के स्थानीय निकाय वाली सीट पर तेजस्वी जिस चेहरे पर दांव लगाने जा रहे हैं वह नाम आपको चौंका सकता है। दरअसल उत्तर बिहार के बड़े माफिया गिरोह शंभू-मंटू वाले शंभू सिंह को आरजेडी उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।
शंभू सिंह ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात भी कर ली है। दिल्ली में इन दोनों नेताओं से मुलाकात वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। ठेकेदारी से लेकर अन्य तरह के धंधे में शंभू-मंटू गिरोह का नाम चर्चित रहा है। शंभू सिंह की पहचान एक माफिया डॉन के तौर पर रही है लेकिन अब वह राजनीति में आने का प्रयास कर रहा है। यही वजह है कि उसने आरजेडी के जरिए विधान परिषद पहुंचने का जुगाड़ भिड़ाया है।
शंभू सिंह अगर आरजेडी से मुजफ्फरपुर निकाय सीट पर उम्मीदवार होता है तो उसकी सीधी टक्कर जेडीयू के मौजूदा विधान पार्षद दिनेश सिंह से होगी। दिनेश सिंह भी स्थानीय निकाय कोटे वाली सीट पर बड़ी पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। जाहिर है आरजेडी अगर शंभू सिंह को टिकट देती है तो इसके जरिए वह उत्तर बिहार में भूमिहारों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी। चर्चा यह है कि आरजेडी सुप्रीमो और तेजस्वी यादव से मुलाकात में बातचीत फाइनल हो चुकी है। शंभू सिंह के पास इलेक्शन मैनेजमेंट का पूरा तंत्र है और शायद यह बात वह तेजस्वी यादव को समझा पाने में सफल साबित हुआ है।