बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस
24-Dec-2024 12:53 PM
By First Bihar
MOTIHARI: अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के केसरिया पहुंचे, जहां उन्होंने 201 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। सीएम के दौरे को लेकर जिले के लोगों में काफी खुशी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सुंदरापुर पंचायत में बने हाई स्कूल खेल मैदान, तालाब, कुआं का भी उद्घाटन किया। साथ ही जीविका दीदियों से भी सीएम ने मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उन्हे आर्थिक रूप से मदद देने आश्वासन दिया।
जीविका दीदियों ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने हमें मदद करने का आश्वासन दिया है और हमारे काम से मुख्यमंत्री काफी खुश हैं। हम सब अब आर्थिक रूप से और बेहतर हो गए हैं और अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हमारे लिए काम किया है, उससे हमारे परिवार और हमारी आर्थिक उन्नति हुई है।
पूर्वी चंपारण के केसरिया के सुंदरपुर गांव एवं सुगौली के सुगांव में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएम नीतीश ने मोतिहारी में कचहरी रेलवे गुमटी पर बने रेल ओवर ब्रिज पर फीता काटकर ब्रिज को आम लोगों को समर्पित किया। इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा 29 करोड़ 95 लाख रुपये के लागत से किया गया है।