Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
13-Jul-2024 09:41 AM
By First Bihar
PURNEA: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बीते 10 जून को हुए चुनाव के मतों की आज गिनती हो रही है। सुबह 8 बजे से सभी सीटों के वोटों की गिनती जारी है। बिहार के रूपौली विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती को शुरुआती रूझानों में तगड़ा झटका लगा है। जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल ने चार हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है।
रूपौली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद रूपौली में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। जेडीयू के कलाधर मंडल को 2433 वोट से आगे चल रहे हैं जबकि निर्दलीय शंकर सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल को पहले राउंड में 6588 वोट मिले हैं जबकि निर्दलीय शंकर सिंह को पहले राउंड में 4155 वोट मिले हैं जबकि आरजेडी की बीमा भारती को पहले राउंड में 2359 वोट मिले हैं। बात करे निर्दलीय लालू प्रसाद यादव की तो उन्हें पहले राउंड में महज 140 वोट मिले हैं।
बता दें कि इस सीट से जेडीयू से विधायक रहीं बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न सिर्फ विधायकी से इस्तीफा दे दिया था बल्कि जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में चली गई थीं। लालू ने बीमा भारती को पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा और वहां से पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर बीमा भारती रूपौली सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं।