Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
13-Jul-2024 04:24 PM
By First Bihar
PURNEA: रुपौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। निर्दलीय बाहुबली प्रत्याशी शंकर सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है। नीतीश की पार्टी जेडीयू से कलाधार मंडल और तेजस्वी के उम्मीदवार बीमा भारती को शंकर सिंह ने धूल चला दी है। जबकि बीमा भारती पांच बार से रुपौली की विधायक थी उन्हें पूरा विश्वास था कि इस बार भी रुपौली की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से यह सीट खाली था। इस सीट को छोड़कर बीमा ने लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीत गये।
जिसके बाद फिर बीमा भारती ने रुपौली सीट दोबारा उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया और चुनाव के मैदान में उतर गयी लेकिन इस बार वो फिर हार गयी। यहां भी बीमा भारती को निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने भारी मतों से हरा दिया। 8000 से ज्यादा वोट से शंकर सिंह ने जीत हासिल की है। चिराग पासवान की पार्टी ने जब शंकर सिंह को टिकट नहीं दिया तब वो निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और अब चुनाव जीत गये। बता दें कि बाहुबली शंकर सिंह ने पहले लोजपा के नेता थे।
2005 के विधानसभा चुनाव में लोजपा के उम्मीदवार थे। तब उन्होंने चुनाव जीत लिया था लेकिन उस वक्त सरकार नहीं बन पाई थी और विधानसभा भंग होने के कारण दोबारा चुनाव हुआ। दूसरी बार चुनाव होने पर शंकर सिंह बीमा भारती से चुनाव हार गये। जिसके बाद 2010,2015 और 2020 में भी शंकर सिंह लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन जीत हासिल नहीं हुई लेकिन इस बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल कर सबको चौका दिया है।
रुपौली की इस जीत से जेडीयू और आरजेडी के नेता भी हैरान हैं। बीमा भारती तो इस बार पप्पू यादव से मदद मांगने गयी थी लेकिन इसके बावजूद वो चुनाव हार गयी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद विधानसभा उपचुनाव भी हार गयी। दोनों चुनाव बीमा भारती ने निर्दलीय प्रत्याशी से ही हारी है। दोनों निर्दलीय पत्याशी का चुनाव चिन्ह कैची छाप था जबकि बीमा भारती का चुनाव चिन्ह लालटेन था। कैची ने लालटेन को लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों हरा दिया है।
शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को रुपौल में मात दी है। शंकर सिंह के बारे में बताया जाता है कि वो लिबरेशन आर्मी नामक गिरोह चलाते हैं. उनके खिलाफ 19 मामले अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। राजपूत समाज से आने वाले शंकर सिंह ने गंगौता समाज से आने वाली बाहुबली अवधेश मंडल के पत्नी राजद प्रत्याशी बीमा भारती को हरा दिया है। पहले बीमा भारती के पति बाहुबली अवधेश मंडल और दूसरे बाहुबली शंकर सिंह के बीच लड़ाई चलती थी इन दोनों की आपसी रंजिश में कई लोगों की जान भी चली गयी है।
