Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
24-Jan-2026 03:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना और सारण जिले में महिलाओं के खिलाफ दो हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जिसने राज्य में सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम कड़वा संदेश पोस्ट कर महिलाओं की सुरक्षा पर उठते सवालों को उजागर किया।
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री जी .. ये शर्म का विषय है कि क़ानून के राज के आपके तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं .. दुःखद सच्चाई ये है कि सरकार की संवेदनहीनता , महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकारी - प्रशासनिक उदासीनता और नाकामी की वजह से बहन - बेटियों के लिए तनिक भी सुरक्षित नहीं रह गया है बिहार.. हैरानी की बात है कि पूरे प्रदेश में लगभग रोज बहन - बेटियों के साथ अत्याचार - दुराचार - यौनाचार हो रहा है , फिर भी गहरी नींद में सोई हुई है सरकार..”.
रोहिणी आगे लिखती हैं, “मुख्यमंत्री जी .. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार में अपराधियों को कानून का रत्तीभर भी भय नहीं है ? आपके तमाम निर्देशों के बावजूद बेटियों के प्रति हिंसक व् यौन अपराध की घटनाएं खत्म होने का नाम क्यों नहीं ले रही हैं ? क्या बिहार में अपराधियों के बीच ये धारणा कायम हो चुकी है कि वो अपराध करने के बाद भी बड़ी आसानी से बच जाएंगे?”
बता दें कि पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पार्षद के बेटे आदित्य कुमार ने अपनी 17 वर्षीय किशोरी प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। किशोरी अस्पताल में छह दिन तक इलाज के बाद शुक्रवार को मौत के मुंह में चली गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से किशोरी को परेशान कर रहा था और धमकी दे चुका था।
वहीं सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी, तभी तीन युवकों ने हथियार के बल पर उसका गैंगरेप किया। आरोपितों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर उसे डराया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपितों—पवन कुमार पांडेय और सनी कुमार राय—को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को गंभीर चोटें आईं और उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।