बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
06-Aug-2021 08:20 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को जमानत मिल गई है। अमरेंद्र धारी सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यूरिया घोटाला में आरोपी एडी सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 2 जून को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में थे।
गुरुवार को सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर ने एडी सिंह को 10 लाख के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की जमानती जमा करने पर सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अमरेंद्र धारी सिंह के मेडिकल डॉक्यूमेंट और अन्य तथ्यों को देखने के बाद उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर जमानत दी जा सकती है।
आरजेडी सांसद यूरिया घोटाला में आरोपी हैं। पिछले दिनों उनके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद वह जेल में थे और उनकी तरफ से जमानत याचिका दायर की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत देते हुए अमरेंद्र धारी सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उनके विदेश जाने पर भी रोक लगा दी है।