ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / politics / Bihar Politics: फिर से चर्चा में हैं खुद को महिसासुर का वंशज बताने...

Bihar Politics: फिर से चर्चा में हैं खुद को महिसासुर का वंशज बताने वाले RJD विधायक, अब मंदिर को लेकर यह क्या बोल गए?

16-Dec-2024 06:43 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: पिछले साल खुद को महिसासुर का वंशज बताकर चर्चा में आए डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह(rjd mla fateh bahadur singh) ने एक बार फिर मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। आरजेडी विधायक(rjd mla) ने कहा है कि मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड तथा मूर्खता की ओर ले जाता है।


दरअसल, डेहरी के देवरिया गांव में स्थित तकनीकी विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में दो रास्ते हैं, लोग बच्चे को मंदिर में भेज या फिर स्कूल में। क्योंकि मंदिर अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता को बढ़ावा देने का काम करती है जबकि स्कूल हमें तर्कपूर्ण ज्ञान, वैज्ञानिकता और जीवन में बदलाव की ओर ले जाता है। हमें अब चुनना है कि हमें अपने बच्चों को कहां भेजने की आवश्यकता है।


आरजेडी विधायक यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा कहना नहीं है बल्कि सावित्रीबाई फूले का कहना है और उन्हीं के कही बातों को वह पब्लिक के बीच रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुसंख्यकों को किसी हिंदू धर्मग्रन्थ में हिंदू नहीं कहा गया है, हमें शूद्र कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने ब्राह्मणवाद की बात मानी उन्हें क्षत्रिय बना दिया।


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी सेवा की, उन्हें वैश्य बना दिया तथा जिन लोगों ने इनकी बातों को नहीं माना। उन सभी को इन लोगों ने शूद्र बना दिया जबकि मानव मानव एक समान है और प्रत्येक मानव में मनुष्यता सर्वोपरि होनी चाहिए। बता दें कि आरजेडी विधायक के बयान को लेकर खूब बवाल मचा था, उन्होंने खुद को महिसासुर का वंशज बताते हुए माता सरस्वती को लेकर विवादित बयान दिया था।