ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / Bihar Politics: राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए फूट-फूटकर रोई आरजेडी की...

Bihar Politics: राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए फूट-फूटकर रोई आरजेडी की महिला कार्यकर्ता, बोलीं- लालू प्रसाद पिता तुल्य लेकिन..

Bihar Politics: टिकट नहीं मिलने पर आरजेडी नेत्री उषा देवी राबड़ी आवास पहुंचीं और भावुक हो गईं। लालू यादव को 'पिता तुल्य' बताते हुए समर्थन जारी रखने की बात कही।

19-Oct-2025 01:25 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी में टिकट बंटवारे के बीच नाराज़गी खुलकर सामने आने लगी है। बाराचट्टी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहीं आरजेडी नेत्री उषा देवी गुरुवार को पटना स्थित राबड़ी देवी आवास पहुंचीं और मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो गईं।


उषा देवी ने रोते हुए कहा कि, लालू प्रसाद यादव जी हमारे पिता समान हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि 'तुमको हम विधानसभा भेजेंगे, घबराओ मत'। मैंने पार्टी के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन फिर भी मुझे टिकट नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि, "मैं आज भी बस यही कह रही हूं कि लालू जी आप हमारे पिता तुल्य हैं, आप ही सब कुछ कीजिए।


हालांकि टिकट न मिलने से वे स्पष्ट रूप से आहत थीं, लेकिन उन्होंने पार्टी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। उल्टा उन्होंने साफ किया कि वे चुनाव में आरजेडी के लिए प्रचार करेंगी और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखेंगी। उधर, मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे आरजेडी कार्यकर्ता मदन शाह अचानक 10, सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे। 


मदन शाह ने गेट के सामने अपना कुर्ता फाड़ लिया और ज़मीन पर लेटकर रोने लगे। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी ने उनसे टिकट के बदले पैसे मांगे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो पार्टी ने उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया।