ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / politics / राजद की नेत्री ने चिराग पासवान को बिना पूंछ वाला हनुमान बताया :...

राजद की नेत्री ने चिराग पासवान को बिना पूंछ वाला हनुमान बताया : उनकी मां पर भी बोला हमला : कहा..घर उजाड़ने वाली दूसरे का दर्द के समझेगी?

23-Apr-2024 04:11 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही हैं, वैसे-वैसे नेताओं की जुबान भी कैंची की तरह चलने लगी है। नेता एक-दूसरे को गाली देने में लगे हुए हैं। भाषा की मर्यादा भी अब टूट चुकी है। लोग एक-दूसरे पर व्यक्तिगत निजी टिप्पणियां पर कर रहे हैं। अभी हाल ही में जमुई का एक वीडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। जिसमें चिराग पासवान की मां को गाली दी गयी थी। 


चिराग की मां को गाली तेजस्वी यादव के सामने दी गयी थी। जब वह एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर थे। तभी नीचे से एक कार्यकर्ता ने चिराग पासवान की मां को लेकर गाली गलौज कर दी। अब तेजस्वी यादव की पार्टी की एमएससी उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। चिराग पासवान की मां को तेजस्वी की एमएलसी ने दूसरे का घर उजाड़ने वाली महिला कहकर संबोधित किया। वही चिराग पासवान को बिना पूंछ का हनुमान तक कह डाला। 


हाजीपुर पहुंची राजद की एमएलसी महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होने चिराग पासवान और उनकी मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने लगी। कहने लगी कि चिराग पासवान ने गरीबी नहीं देखी है। उसका पालन-पोषण जहां हुआ है, वहां गरीबी नहीं थी। 


वही चिराग पासवान की मां पर हमला बोलते हुए एमएलसी ने कहा कि दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां किसी का दर्द क्या समझ सकती है। वहीं चिराग को उन्होंने बिना पूंछ वाला हनुमान बताते हुए कहा कि उन्हें जब दिल्ली के सरकारी आवास से निकाला गया था, तब वह रो रहे थे। वहीं एनडीए की गोद में डरकर बैठे हुए हैं। ED और सीबीआई के डर से वो एनडीए की गोद में हैं। वही, एमएलसी ने कहा कि जो डर गया समझो वह मर गया। 

news image


news image

news image

news image