ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / politics / राजद के ड्रामे पर बोले तेजस्वी: जेडीयू में वशिष्ठ बाबू कितने दिन ऑफिस...

राजद के ड्रामे पर बोले तेजस्वी: जेडीयू में वशिष्ठ बाबू कितने दिन ऑफिस जाते थे? जगदा बाबू दो-चार दिन नहीं आये तो हंगामा क्यों?

18-Aug-2021 09:51 PM

PATNA: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के रूठने मनाने के ड्रामे पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी ने कहा कि जगदानंद सिंह के नाराज होने की झूठी खबर फैलायी गयी। जगदानंद सिंह को लेकर अफवाह फैलाने वाले पहले ये तो बता दें कि जब वशिष्ठ नारायण सिंह जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष थे तो कितने दिन पार्टी के दफ्तर में आते थे. जगदा बाबू दो-चार दिन नहीं आये तो हंगामा क्यों किया जा रहा है।


दरअसल आज शाम ही जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह राजद कार्यालय पहुंचे थे. वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी नाराजगी की खबर को विपक्षी पार्टियों की साजिश करार दिया. जगदानंद सिंह ने कहा कि वे लालू-तेजस्वी के अलावा किसी की बात क्यों सुनेंगे औऱ क्यों नाराज होंगे. 


हालांकि हर रोज पार्टी कार्यालय आने वाले जगदानंद सिंह 8 अगस्त से ऑफिस नहीं आ रहे थे. 8 अगस्त को तेजप्रताप यादव ने राजद कार्यालय में छात्र राजद का सम्मेलन किया था. उसी सम्मेलन में तेजप्रताप यादव ने खुले मंच से जगदानंद सिंह को हिटलर करार देते हुए कुर्सी को अपनी बपौती नहीं मानने की सलाह दी थी. जगदानंद ने उसी दिन से पार्टी दफ्तर आना छोड दिया था. पार्टी का हर कार्यकर्ता जान रहा था कि जगदा बाबू नाराज हैं. 


तेजस्वी ने कहा-कोई नाराजगी नहीं

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजद में विवाद की झूठी खबर फैलायी जा रही है. जगदा बाबू पार्टी के सीनियर लीडर हैं औऱ उनकी उम्र भी काफी ज्यादा है. फिर वे पार्टी के लिए जी-जान से लगे हैं. अगर दो-चार दिन वे पार्टी दफ्तर में नहीं आये तो किस बात का हंगामा खड़ा हो गया. 


जगदानंद को पूरा अधिकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह को प्रदेश संगठन में सारे फैसले लेने का अधिकार है. उनके कार्यक्षेत्र में किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता. ऐसे में अगर उन्होंने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है तो वह उनका अधिकार है. तेजस्वी ने कहा कि मेरा कोई हस्तक्षेप प्रदेश संगठन में नहीं होता. जगदानंद सिंह जैसे पार्टी चलायें उनकी बात हर कोई मानता है. 


गौरतलब है कि जगदानंद सिंह ने आज छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की जगह गगन कुमार को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. आकाश यादव तेजप्रताप यादव के आदमी थे और तेजप्रताप ने उन्हें अध्यक्ष घोषित किया था. जगदानंद सिंह ने कहा कि आकाश यादव नाम का कोई आदमी छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष था ही नहीं. उसे कभी प्रदेश अध्यक्ष बनाया ही नहीं गया. प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उन्होंने पहली दफे गगन कुमार की नियुक्ति की है. 


जगदानंद सिंह के फैसले औऱ तेजस्वी के मुहर के बाद भी तेजप्रताप यादव ने हमला बोला है. तेजप्रताप ने कहा है कि जगदानंद सिंह ने प्रवासियों की सलाह से राजद के पार्टी संविधान का उल्लंघन किया है. पार्टी संविधान के मुताबिक ही चलेगी.