बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल
06-Jul-2022 05:57 PM
DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह (RCP SINGH)का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इनके अलावे बिहार के किसी भी दल के नेता ने आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। खुद उनकी पार्टी जेडीयू के किसी भी नेता का बधाई वाला संदेश नहीं आया है। वही बिहार बीजेपी के किसी नेता ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है।
बता दें की आज बुधवार 7 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का बर्थडे है और आज ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे राज्यसभा के सदस्य थे। कल उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। बीजेपी ने इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार इस्तीफे के बाद आरसीपी सिंह ने धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जेडीयू कोटे से बिहार से आते हैं कल गुरुवार को दोनों नेताओं का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उससे पहले आज बुधवार को आरसीपी सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज अंतिम दिन वे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर मंत्री पद से इस्तीफा दिया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इनके अलावे बिहार के किसी भी दल के नेता ने आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है।
हृदयतल से धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी ।
— RCP Singh (@RCP_Singh) July 6, 2022
आपकी शुभकामनाओं के साथ राष्ट्रधर्म का अनुपालन करते हुए राष्ट्र सेवा सतत जारी रहेगी। https://t.co/fFSB02XJgM
आपकी शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से धन्यवाद और आभार माननीय अध्यक्ष महोदय जी।@ombirlakota https://t.co/yWZyicC3gs
— RCP Singh (@RCP_Singh) July 6, 2022
आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार श्री @DrSJaishankar जी । https://t.co/yeQdmX7rkO
— RCP Singh (@RCP_Singh) July 6, 2022
श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का
— RCP Singh (@RCP_Singh) July 6, 2022
सहृदय धन्यवाद ।
आपकी शुभकामनाओं के साथ राष्ट्रधर्म का अनुपालन करते हुए राष्ट्र सेवा सतत जारी रहेगी। https://t.co/HqKBvZErDP