ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Home / politics / रामविलास पासवान की 77वीं जयंती पर बोले चिराग, पापा भी चाहते थे कि...

रामविलास पासवान की 77वीं जयंती पर बोले चिराग, पापा भी चाहते थे कि मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूं

05-Jul-2023 05:32 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री स्व. रामविलास पासवान की 77वीं जयंती आज हाजीपुर में मनायी गई। हाजीपुर के पासवान चौक स्थित सर्किट हाउस के पास उनकी आदमकद प्रतिमा पर बेटे चिराग पासवान, पत्नी रीना पासवान, बेटी समेत पूरे परिवार के लोगों ने माल्यार्पण किया। वही पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। इस मौके पर चिराग पासवान अपनी आंसू नहीं रोक पाये। इस दौरान पूरे परिवार की आंखे नम थी। रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर भारी संख्या में लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गूंजे धरती आसमान रामविलास पासवान और रामविलास अमर रहे के नारे लगाये। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पापा भी चाहते थे कि मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूं। हाजीपुर मेरे पिता के लिए सब कुछ रहा। हाजीपुर उनकी पहचान रही। हाजीपुर उनकी वजूद का हिस्सा रहा है इसलिए मैं हाजीपुर को छोड़ ही नहीं सकता। हर कोई चाहेगा कि घर का बेटा आगे बढ़े। हाजीपुर सीट से मैं लड़ूंगा या मेरी मां लड़ेगी या फिर कोई और लड़ेगा इस पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगी। सही समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी।  


पिता रामविलास पासवान की जयंती पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद चिराग पासवान ने एक जनसभा को संबोधित किया। हाजीपुर की जनता से उन्होंने वादा किया कि जब तक बिहार को विकसित राज्य वे नहीं बनाएंगे तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। अपने पिता के अधूरे सपनों को वो पूरा करेंगे। कई लोग एकजुट होकर मेरी राजनीतिक हत्या के प्रयास में हैं। चिराग पासवान की राजनीति को खत्म करने में लगे हैं। लेकिन उनकों मैं यह कहना चाहता हूं कि उनसे हम डरने वाले नहीं है। भले ही जितनी ताकत आजमानी हो आजमा लें। चिराग रामविलास का बेटा है वो किसी से डरेगा नहीं। 


चिराग पासवान ने हाजीपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा की हाजीपुर मेरे पिताजी का सब कुछ रहा है और पिता का वजूद का हिस्सा रहा है। वैसे में हमारा तो दायित्व बनता है कि यहां से लड़ू। मैं हाजीपुर को छोड़ नही सकता। उन्होंने कहा पिताजी का एक वीडियो सुबह में देखा था जिसमें पिता जी यह कहते दिख रहे थे कि वे भी चाहते है कि उनका बेटा चिराग हाजीपुर से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि हर कोई चाहेगा कि घर का बेटा आगे बढ़े।