युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
23-Sep-2022 08:54 AM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में एडमिट कराया गया है। फागू चौहान अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। दरअसल, पिछले 7 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। दो दिनों से उन्हें तेज बुखार है।
राज्यपाल की तबीयत से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गुरुवार की देर रात वे बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में उन्हें एडमिट कराया गया। उनके इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है। डॉक्टर ने ये भी बताया है कि फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल उनकी स्थिति में काफी सुधार है।
फागू चौहान की जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। उनका IGIMS में लगातार इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हालांकि अभी उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर बताई गई है।