Bihar Crime News: BA के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प Indian Railway : ट्रेन में गुटखा-सिगरेट बेचा तो सीधे जाएंगे जेल, रेलवे ने जारी किया यह आदेश; शुरू होगा यह अभियान Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट
10-Mar-2026 12:11 PM
By FIRST BIHAR
Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में आरजेडी के विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को भी बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है हालांकि बिहार में एआईएमआईएम के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इससे इनकार किया है।
अख्तरुल ईमान ने कहा है कि आरजेडी की तरफ से उन्हें बैठक में आने की कोई खबर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह तेजस्वी यादव का पारिवारिक बैठक है और किसी के घर में क्या हो रहा है उससे हमें क्या मतलब है। ये तो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना वाली बात हो गई। तेजस्वी यादव को हमारी जरुरत पड़ेगी तब हम फैसला करेंगे कि हमें क्या करना है।
उन्होंने कहा कि आगे देखा जाएगा कि किस दल को समर्थन करना है। अगर पांच ही उम्मीदवार रह जाते तो इलेक्शन की नौबत ही नहीं आती लेकिन 6 उम्मीदवार हैं तो इलेक्शन हो रहा है। हमलोग विचार कर रहे हैं कि किसे समर्थन देना है। तेजस्वी यादव की ईच्छा थी कि एआईएमआईएम आरजेडी को समर्थन करे लेकिन हमारी मांग थी कि आरजेडी हमारे कैंडिडेट को समर्थन करे।
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उच्च सदन में हमरा कोई सदस्य नहीं है तो हम लोगों ने कहा था कि हमारी पार्टी को अवसर दिया जाए। तेजस्वी यादव ने कहा था कि दिल्ली से लौटकर बात करेंगे लेकिन इस मामले को लेकर अबतक कोई बात नहीं हो सकी है। केंद्रीय नेतृत्व से बाच करने के बाद ही इसपर कोई फैसला लिया जाएगा।