Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान
01-Sep-2023 11:22 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। सीएम अशोक गहलोत कोर्ट पर की गई टिप्पणी को लेकर यह परिवाद दायर कराया गया है। कोर्ट ने परिवार को स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर कोर्ट 11 सितंबर को सुनवाई करेगा।
दरअसल, बीते 30 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने देश की न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अदालतों में इतना भ्रष्टाचार है कि कोर्ट के फैसले तक वकील लिखते हैं, वह जो लिखकर लाते है, वही फैसला आता है। चाहे लोअर ज्यूडिशरी हो या अपर ज्यूडिशरी सभी अदालतों की हालत गंभीर है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान आधार बनाते हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में आपराधिक परिवाद दायर कराया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि सम्मानित पद पर रहते हुए अशोक गहलोत ने जिस तरह का बयान दिया है उससे एक वकील होने के नाते उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। IPC की धारा 500, 501 ,504 और 506 के तहत यह परिवाद दायर कराया गया है, जिसपर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।