ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी

Home / politics / ‘कांग्रेस के कारण सड़क पर आ गए लालू, माफी मांगें राहुल गांधी’ ;...

‘कांग्रेस के कारण सड़क पर आ गए लालू, माफी मांगें राहुल गांधी’ ; सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का डबल अटैक

20-Apr-2024 05:38 PM

By First Bihar

PATNA : भागलपुर की चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि केंद्र में सरकार बनने के बाद वे देश के लाखों युवाओं को नौकरी देंगे। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी पर एकसाथ हमला बोला है।


राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हमलोग तो यह सुनना चाह रहे थे कि राहुल गांधी ने बिहार की जनता से माफी मांगी या नहीं। भारत की आजादी के 50 वर्ष तक उनके परिवार के लोगों ने केंद्र में सत्ता चलाई और लालू प्रसाद जो आज सड़क पर आ गए हैं, उसके भी दोषी राहुल गांधी ही हैं। इसके लिए उन्होंने लालू प्रसाद से माफी मांगी या नहीं? उनको माफी मांगना चाहिए था न। क्योंकि कांग्रेस के कारण ही लालू आज मुखिया भी बनने के लायक नहीं रहे। इसका कारण सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी हैं।


वहीं, लालू परिवार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हमले को लेकर मीसा भारती के बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिसको जनता ने मृत कर दिया था, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दया के कारण आरजेडी को ऑक्सीजन मिला है। लेकिन बिहार की जनता इस बार इनको समाप्त कर देगी। लालू परिवार का एक भी सदस्य चुनाव नहीं जीतने वाला है।


राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि उनको जितना स्क्रिप्ट लिखकर दिया जाता है, उतना ही पढ़ देते हैं। राहुल गांधी कितने घबराए हुए हैं कि खुद अपनी सीट छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसे में वह दूसरों को क्या जीत दिलाएंगे, जिनका अपना ही आत्मबल कमजोर है। वह उत्तर प्रदेश से केरल पहुंच गए। ऐसे लोगों की बातों पर कोई विश्वास नहीं करता है।