Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
22-Jan-2024 05:49 PM
By First Bihar
PATNA: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो चरणों में बिहार से होकर गुजरेगी। प्रथम चरण में किशनगंज,कटिहार,पूर्णिया और अररिया होते हुए बंगाल के कुछ हिस्सों में जाएंगी फिर वापस आकर दूसरे चरण में सासाराम,भभुआ,कैमूर और औरंगाबाद होते हुए आगे निकलेगी।
पूर्णिया और कटिहार की सभा में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मुख्य रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दल के नेताओं को आमंत्रण भेजा है। इस बात की जानकारी बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है कि इसमें से अधिकांश नेता कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जनसभा में शिरकत करेंगे और राहुल गांधी के साथ मंच शेयर कर अपनी बातों को जनता समक्ष रखेंगे।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार के किशनगंज स्थित इस्लामपुर में प्रवेश करेगी। पहली सभा किशनगंज में होगी। इस दौरान 31 जनवरी को पूर्णिया और 1 फरवरी को कटिहार में सभा होगी। पूर्णिया और कटिहार की सभा के लिए कांग्रेस पार्टी ने मुख्य रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दलों के नेताओं को आमंत्रण भेजा है।
प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि उन्हें पूरा उम्मीद है कि इसमें से अधिकांश नेता राहुल गांधी की सभा में शिरकत करेंगे। ये तमाम नेता राहुल गांधी के साथ मंच शेयर कर अपनी बातों को जनता समक्ष रखेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बिहार की जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा लोगों को न्याय दिलाने के लिए है। इसलिए उन्होंने लोगों से इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।