सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
22-Jul-2021 08:28 AM
PATNA : फोन टैपिंग जासूसी कांड को लेकर बिहार कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस की तरफ से पटना में आज राजभवन मार्च का कार्यक्रम रखा गया है। कांग्रेस के नेता आज राजभवन मार्च करेंगे और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस से इस मामले को लेकर मानसून सत्र में बेहद आक्रामक नजर आ रही है। संसद में हर दिन फोन टैपिंग कांड को लेकर हंगामा हो रहा है।
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि फोन टैपिंग नागरिक अधिकारों का हनन है और सरकार किसी की निजता का हनन नहीं कर सकती। उन्होंने भाजपा का मतलब भारतीय जासूस पार्टी बताते हुए कहा है कि विपक्ष के नेताओं और खास तौर पर राहुल गांधी के ऑफिस तक का फोन टैप कराया गया। यह देश में आंतरिक सुरक्षा को विदेशी कंपनियों के हाथों में गिरवी रखने का मामला है। मदन मोहन झा ने आशंका व्यक्त की कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जासूसी की जा रही है। उन्हें इस बात की आशंका है कि नीतीश की नब्ज पकड़ने के लिए बीजेपी उनकी जासूसी करवा रही हो। कांग्रेस इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कर रही है।
उधर फोन टैपिंग कांड की जांच संसद की स्थायी समिति करेगी। आईटी मामलों की स्थायी समिति पेगासस मामले पर ना केवल जांच करेगी बल्कि उसने सरकार से रिपोर्ट भी तलब की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली यह समिति आईटी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से पेगासस के जरिए नेताओं पत्रकारों और अन्य लोगों की जासूसी को लेकर सवाल पूछेगी। समिति की बैठक 28 जुलाई को बुलाई गई है। बैठक में मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी तलब किए गए हैं।