ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ

Bihar Politics: पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया। इस पर तेज प्रताप यादव ने कार्रवाई को सही ठहराते हुए बयानबाजी को बेबुनियाद बताया, वहीं राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Bihar Politics

14-Feb-2026 07:51 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: नीट छात्रा की मौत मामले में विवादित टिप्पणी करने वाले बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को पटना पुलिस ने शुक्रवार की शाम उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी भी की। इस कार्रवाई पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए अमिताभ दास पर तीखा हमला बोला।


‘बेबुनियाद बयानबाजी करते हैं’

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अमिताभ दास लगातार बिना तथ्य के बयानबाजी करते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मेरे बारे में भी उल्टा-पुल्टा कहा था, जिसका कोई आधार नहीं था। अब जिस तरह से निशांत को लेकर बयान दे रहे थे, वह भी गलत और बेबुनियाद है। जहां तक हम उन्हें जानते हैं, वे एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं और अच्छे परिवार से आते हैं। 


निशांत पर आरोप लगाना उचित नहीं

उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री के पुत्र पर इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है। जब तक आरोप सिद्ध न हों, इस तरह की बयानबाजी गलत है। मैं इसका खंडन करता हूं। सरकार ने जो कदम उठाया, वह पहले उठाना चाहिए था। देर से ही सही, लेकिन सही कार्रवाई हुई है। बिना सोचे-समझे आरोप लगाना और कुछ भी बोल देना ठीक नहीं है।


कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

हालांकि, तेज प्रताप यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए कहा, “सम्राट चौधरी जी युवा हैं। हम उनका समर्थन भी करते हैं कि वे आगे बढ़ें, लेकिन बिहार में जो हालात बने हैं, वे बद से बदतर हो रहे हैं। उनसे आग्रह है कि वे जल्द से जल्द स्थिति सुधारने का काम करें। उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”