ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / politics / पटना पहुंचने के बाद लालू का पहला इंटरव्यू : नीतीश को अहंकारी बताया,...

पटना पहुंचने के बाद लालू का पहला इंटरव्यू : नीतीश को अहंकारी बताया, बोले.. कांग्रेस के छुटभैये नेताओं को नोटिस नहीं लेता

26-Oct-2021 08:33 AM

PATNA : तीन साल के अंतराल के बाद पहली बार रविवार को पटना पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है. पटना पहुंचने के बाद समाचार एजेंसी को दिए गए पहले इंटरव्यू में लालू यादव ने बीजेपी से लेकर नीतीश कुमार तक पर हमला बोला है. इतना ही नहीं आरजेडी सुप्रीमो ने कांग्रेस के छुटभैये नेताओं को भी खूब सबक सिखाया है. 


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को अहंकारी बताते हुए कहा है कि नीतीश खुद को प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे थे. हर तरफ से उन्हें पीएम मैटेरियल बताया जा रहा था. नीतीश कुमार जैसा अहंकारी व्यक्ति कोई नहीं हो सकता, लेकिन जब पीएम बनने में असफल रहे तब वह बीजेपी की गोद में बैठ गए. बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह बात भली-भांति पता है कि नीतीश कुमार क्या चीज है. लालू यादव ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा है कि पीएम मटेरियल की हवा जब निकल गई तो नीतीश जुगाड़ के सहारे बिहार में सत्ता पर बने हुए हैं.


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी और कांग्रेस के संबंधों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है. लालू यादव ने कहा है कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है. राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का वजूद है. कांग्रेस के लिए हमने जितना किया है, उतना किसने किया. लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को यह बात पता है. लेकिन कांग्रेस की नौकरी करने वाले छुटभैये नेता इस बात को नहीं समझते हैं. लालू ने यह भी कहा है कि वह ऐसे नेताओं का नोटिस नहीं लेते. उनका मानना है कि आज भी देश में विपक्षी एकजुटता का नेतृत्व कांग्रेस ही कर सकती है.


मौजूदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर लालू यादव ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है. लालू यादव ने कहा है कि उन्हें इस बात में रत्ती भर भी संदेह नहीं कि आरजेडी के उम्मीदवार दोनों सीटों पर चुनाव जीतेंगे. लालू ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बेहतरीन तरीके से नेतृत्व को संभाला है. तेजस्वी ने पहले ही विरोधियों की हवा निकाल दी है और जो थोड़ा बहुत बचा है उसका विसर्जन करने वह खुद आ गए हैं. लाल यादव ने कहा कि वह कल यानी 27 अक्टूबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे.


इतना ही नहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया. लालू यादव ने कहा कि देश में महंगाई अब कमरतोड़ स्थिति से भी ऊपर जा पहुंची है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है. आम लोगों के लिए जीना मुश्किल हो गया है. बीजेपी जब विपक्ष में थी तो महंगाई को मुद्दा बना दी थी. लेकिन आज देश में महंगाई की चर्चा तक नहीं होने दी जा रही. आम आदमी परेशान है और सरकार को इसकी परवाह नहीं.