ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / politics / NEET छात्रा की मौत मामला: गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव और DGP...

NEET छात्रा की मौत मामला: गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव और DGP को किया तलब, ले सकते हैं बड़ा फैसला, मिलेगा न्याय?

NEET Student Death Case: पटना के शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया, परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

30-Jan-2026 04:22 PM

By FIRST BIHAR

NEET Student Death Case: पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एसआईटी की जांच जारी है हालांकि रिपोर्ट आने में हो रही देरी के कारण अब पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। इसी बीच डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने डीजीपी और मुख्य सचिव को अपने आवास पर तलब किया है।


दरअसल, पटना में डीजीपी विनय कुमार से न्याय की गुहार लगाने पहुंची नीट छात्रा की मां आपे सा बाहर हो गई और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिल सकेगा? ये लोग न्याय देने वाले नहीं है और बिक चुके हैं। पुलिस बिक चुकी है और उन्हें नोटों की गड्डियां मिली हैं। डीएसपी और एसपी से लेकर सभी पुलिस अधिकारी बिके हुए हैं।


डीजीपी से मुलाकात के बाद पीड़ित परिजन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे और उनसे मिलकर बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। परिजनों से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार को अपने आवास पर तलब किया है।


गृहमंत्री के बुलावे पर मुख्य सचिव और डीजीपी उनके आवास पर पहुंचे हैं। उनके साथ पटना  के आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिके के शर्मा के साथ एएसपी अभिनव और SIT के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। गृह मंत्री सम्राट चौधरी पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सम्राट चौधरी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।


उधर, परिजनों का आरोप है कि पुलिस पूरे केस को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश हो रही है। परिजनों का कहना था कि पुलिस पूरे मामले को सुसाइड का एंगल देना चाह रही है और रेप की बात से इनकार कर रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हें बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है और उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलने जा रहा है।