ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / politics / पटना में यूथ कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और धर्मेन्द्र प्रधान का फूंका पुतला,...

पटना में यूथ कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और धर्मेन्द्र प्रधान का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग करते हुए कहा-अबकी बार पेपर लीक की सरकार?

20-Jun-2024 03:39 PM

By First Bihar

PATNA: नीट UG 2024 को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। नीट पेपर लीक का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। वही एनटीए को पूरी तरह बैन करने की मांग भी दोहराई। 


यूथ कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि धर्मेन्द्र प्रधान जब पेट्रोलियम मंत्री थे तब पेट्रोल का दाम बढ़ा दिये और अब वो केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं तो परीक्षा में धांधली हो रही है। प्रश्न पत्र लीक हो रहा है जिसके कारण परीक्षा रद्द हो रही है। नेट की परीक्षा रद्द की गयी है। अब नीट की बारी है। नीट के 11 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धर्मेन्द्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 


यूथ कांग्रेस के नेताओं का यह भी कहना था कि एनडीए की सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। नीट के बच्चों के मेहनत को कौन देखेगा। बुधवार को यूजीसी नेट एग्जाम रद्द हो गया। बच्चों का पैसा और भविष्य इन नेताओं के कारण बर्बाद हो रहा है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। इस मामले की जांच की मांग यूथ कांग्रेस ने की। 

news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image