Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
30-Jan-2024 07:26 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ खत्म हो गयी है। ईडी के अधिकारियों ने जमीन के बदले नौकरी मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी के 60 सवालों का सामना तेजस्वी को करना पड़ा। तेजस्वी यादव के ईडी कार्यालय से बाहर निकलते ही राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। ईडी दफ्तर से तेजस्वी यादव राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये हैं।
बता दें कि ईडी कार्यालय के बाहर सुबह से ही मीसा भारती, तेजप्रताप यादव, कई राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। ईडी कार्यालय के सामने दादी जी मंदिर में सभी दिनभर बैठे रहे और ईडी की कार्रवाई का विरोध जताते रहे। मामले में पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को आज मंगलवार सुबह 11 बजे पटना के बैंक रोड स्थित ईडी कार्यालय में बुलाया गया था। ईडी के 12 अधिकारियों ने तेजस्वी से 8 घंटे तक पूछताछ की।
बता दें कि कल सोमवार को राजद सुप्रीमो को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था लालू से 10 घंटे पूछताछ की गयी थी। इस दौरान राजद नेता और कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ उमड़ी। राजद कार्यकर्ताओं ने कल भी ईडी के खिलाफ नारेबाजी की और आज भी ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेता को परेशान किया जा रहा है लेकिन उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगी।
