1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
24-Jun-2020 02:39 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : तेजस्वी यादव ने आरजेडी के पांच एमएलसी के जेडीयू में शामिल होने वाले नेताओं को बधाई देते हुए सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होनें नीतीश कुमारप पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्होनें कंस्ट्रक्टिव काम किया है जिसमें उनका व्यक्तिगत भला हो सकता है। इससे पहले भी वो जनादेश का अपमान बड़ा कंस्ट्रक्टिव काम कर चुके हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव का मौसम है ऐसा होता है लेकिन इससे नीतीश कुमार का व्यक्तिगत भला हो सकता है लेकिन बिहार की जनता का इससे भला नहीं होने वाला है। बिहार से बेरोजगारी हटाते, पलायन रोकते, इंटस्ट्री-काऱखाने लगवाते तो बिहार का भला होता। उन्होनें कहा कि बिहार नेपाल सीमा पर बांध का काम नहीं करवाया आज पूरा बिहार डूबने के कगार पर पहुंच गया है।
वहीं तेजस्वी यादव ने आज 90 दिन बाद बिहार के मुख्यमंत्री के पटना से बाहर निकलने पर भी हमला बोला। उन्होनें कहा कि कोरोना संकट के बीच उन्हें अस्पतालों की व्यवस्था का जायजा लेना चाहिए था , श्रमिकों की समस्या दूर करनी चाहिए तो वे घर में बंद रहे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार केवल अपने स्वार्थ और अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही राजनीति करते हैं। नीतीश कुमार की न तो कोई विचारधारा और न ही कोई सिद्धांत है।उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार ने कोरोना की जांच बढ़ाने की बात की थी, लेकिन आज भी क्यों नहीं जांच बढ़ी। आज भी बिहार में इंडस्ट्री क्यों नहीं लगी, क्यों नहीं पलायन रुका।तेजस्वी बोले कि आज बिहार सरकार को 15 साल हो गए और जो बांध का काम चल रहा था वो रुक गया। आखिर 15 साल में भी बांध का काम क्यों पूरा नहीं हुआ। पूरे उत्तर बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उन्होनें कहा कि नीतीश जी बताएं कि वे 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहें, लेकिन जनता को इससे क्या फायदा हुआ।