हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
17-Jan-2021 01:24 PM
PATNA : इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. जाप अध्यक्ष पप्पू यादव का कहना है कि रूपेश का मर्डर बड़ी मछलियों ने कराया. रूपेश कुमार सिंह की हत्या के पीछे बड़ी साजिश रची गई और इसी वजह से पुलिस अब तक के हत्यारों के आस पास नहीं पहुंच पाई है.
पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में कई आईएएस अधिकारी हैं जो रूपेश कुमार सिंह के साथ नजदीकी रिश्ते रखते थे. उन्होंने कटिहार के डीएम के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही साथ बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत के ऊपर भी सवाल खड़े किए हैं. पप्पू यादव का आरोप है कि साल 2018 में प्रत्यय अमृत में बिजली बोर्ड में रहते हुए जो विदेश दौरा किया उसमें अनाधिकृत तौर पर कुछ लड़कियों को टूर पर ले गए थे.
पप्पू यादव ने कहा कि कटिहार के डीएम के द्वारा पूर्णिया में 70 अपराधियों को लाइसेंस दिया गया है. इस डीएम का रुपेश सिंह के साथ किस तरह का संबंध था उसके बारे में हम नहीं बता सकते हैं. इसका खुलासा सरकार को करनी चाहिए. इस बात को सबको सामने लाने की जरूरत है. पप्पू यादव ने कहा कि रुपेश की हत्या पीएचईडी की ठिकेदारी में के परसेंजेट को लेकर हुई हैं. जिसमें कई बड़े-बड़े आईएएस ऑफिसर शामिल हैं.