पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी
19-Jan-2020 08:56 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) के अध्यक्ष पप्पू यादव बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे हैं। झारखंड के दौरे पर पाकुड़ पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने नेताओं की बखिया उखेड़ते हुए बहुत आगे निकल गए। उन्होनें नेताओं की तुलना जीव-जंतुओं से कर डाली।
पप्पू यादव सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बिहार से लेकर झारखंड तक पप्पू यादव विरोध की अलख जगाए हुए हैं। वे लगातार झारखंड के कई शहरों का दौरा कर वहां केन्द्र सरकार के खिलाफ आग उगल रहे हैं। पप्पू यादव के निशाने पर सीधे तौर पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी हैं। हालांकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।
पप्पू यादव ने बीजेपी नेताओं की तुलना कुएं के मेंढ़क से की और कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कुएं से निकलकर समुद्र में आने के बाद वे साफ-सुथरे हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसी दौरान नेताओं की फितरत बयां करते-करते 'कुत्ते की दुम' से भी उनकी तुलना कर दी।
वहीं पाकुड़ में भी पप्पू यादव ने 'जोर से बोलो आजादी , जान से प्यारी आजादी, प्यारी-प्यारी आजादी, सुन ले मोदी, सुन ले योगी, हमें चाहिए आजादी, जामिया मांगे आजादी, पीयू मांगे, एमयू मांगे आजादी, पिछड़ा मांगे, अगड़ा मांगे आजादी, संविधान मांगे आजादी, सुन ले मोदी सुन ले योगी, तानाशाह से आजादी,हिटलरशाह से आजादी सेक्यूलर शाह से आजादी' जैसे नारे लगवाएं।