ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / politics / बिहार में ऑक्सीजन के लिए तडपते लोगों, मंत्री शाहनवाज का ये दावा पढ़...

बिहार में ऑक्सीजन के लिए तडपते लोगों, मंत्री शाहनवाज का ये दावा पढ़ लो: ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है, यकीन नहीं तो आंकड़े देखो

03-May-2021 06:56 AM

PATNA : ये खबर उनके लिए है जिनके अपने बिहार में कोरोना संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन के अभाव में तड़पते हुए मर गये या फिर जो अभी भी ऑक्सीजन के अभाव में जान देने को मजबूर हैं. बंगाल समेत देश के दूसरे राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार कर फ्री हुए बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं है और पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है. 


ऑक्सीजन संकट नहीं

कोरोना की भीषणतम त्रासदी के बीच ऑक्सीजन के लिए तड़प तडप कर जान दे रहे मरीजों के लिए बिहार के उद्योग मंत्री ने आंकड़े गिनाये हैं. उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को उनकी सरकार ने दूर कर लिया है. बंगाल चुनाव के फ्री होने के बाद रविवार की शाम शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि बिहार में पहले से सिर्फ 11 ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट चल रहे थे. पिछले दो हफ्ते में उन्होंने 8 नये रिफिलिंग प्लांट शुरू करा दिये हैं. उनकी कोशिश से पटना में चार, बेगूसराय में दो, औरंगाबाद में दो , भागलपुर और मुजफ्फरपुर में दो-दो और नालंदा, गया,दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, गोपालगंज और समस्तीपुर में एक-एक ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट चाल हैं. इन प्लांट्स से बिहार में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है.


केंद्र सरकार खूब मदद कर रही है

बिहार के उद्योग मंत्री ने कहा कि वे समस्तीपुरमें दो दिनों के अंदर एक नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू करा देंगे. लेकिन अब बिहार में ऑक्सीजन की कमी नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार ने पर्याप्त मदद कर दी है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 15 अप्रैल को बिहार को सिर्फ 15 टन लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल रही थी, जो अब बढ़कर 160 मैट्रिक टन हो गयी है. अब केंद्र सरकार ने बिहार को 214 मैट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन दिया गया है.अब ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहने वाली है.